top of page

आज हम कुछ नया करते हें

चलो आज हम सब मिल कर,

कुछ नया करते हें |

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं।

जो कुछ भी बिखर रहा है,

उसे इकट्ठा करते हैं।

जो उदास है जिंदगी में,

रहते खोए खोए से।

उनके चेहरे पर मुस्कुराहट,

लाने की कोशिश करते हैं।

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं |

जो रिश्ते हमसे दूर हो गए,

या खराब हो गए |

उनमें प्यार की फसल लगाकर,

सामान्य करते हैं।

चलो आज हम सब मिलकर ,

कुछ नया करते हैं।

जिनके पास अभाव है,

पेट भरने का ,जीवन जीने का।

उनकी मदद कर उन्हें,

पूरा सहयोग करते हैं।

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं।

जो मजबूर हैं,

जिनके दिल में घबराहट हैं।

आज हम उनकी परेशानियां,

सुनकर उन्हें खुश हाल करते हैं। 

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं|

जो दुखी हें अपने सपनों से,

उनके सपने पूरे करने का जतन करते हें।

जो पढ़ नहीं पाए ज़िंदगी में ,

उनको पाठशाला भेजते हें      

जिनके पास अभाव है, 

पेट भरने का।

उनकी मदद कर उन्हें,

पूरा सहयोग करते हैं।

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं।

जो मजबूर हैं,

जिनके दिल में घबराहट हैं।

आज हम उनकी परेशानियां,

सुनकर उन्हें खुश हाल करते हैं।

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं| ,

किसी भूखे को खाना देकर,

दुखी को खुश करके।

प्यासे को पानी देकर,

अनाथ को सहारा देते हैं|

चलो आज हम सब मिलकर,

कुछ नया करते हैं|

0 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

फांसले

bottom of page