top of page

कब्ज Constipation


कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन

कब्ज होने के क्या कारण है?

कब्ज के कई कारण होते है।



1.आंतों में गड़बड़ी के कारण कब्ज होती है।

2.बुखार में खाने का सिस्टम खराब होने से कब्ज हो जाता है।

3.पीलिया होने से भी कब्ज हो जाता है।

4. रात को देर तक जागने से, तला भुना, भारी खाना खाने से भी कब्ज हो जाता है।

5.चाय, तंबाकू ,काफी का अधिक सेवन करने से भी कब्ज हो जाता है।

6. चिंता, फिकर ,तनाव ,मानसिक परेशानियां, एवं वृद्धावस्था में भी कब्ज हो जाता है।

कब्ज के लक्षण


1.कब्ज के कारण बेचैनी होने लगती है।

2.पेट दर्द होता है।

3.जी मिचलाने लगता है।

4.गैस की शिकायत हो जाती है।

5.सिर में दर्द की शिकायत होने लगती है।

6.कुछ भी खाने का मन नहीं होता।


कब्ज के घरेलू उपचार


1.भोजन के साथ चार पके हुए केले खाएं।

2.भोजन के साथ दो सौ ग्राम पपीता सुबह-शाम खाएं।

3.गुड़ और तिल को मिलाकर खाएं।

4. रात को सोने से पहले तीन या चार मुनकता दूध में उबालकर मुनक्का सहित पी जाएं। 5.सुबह-शाम दो-दो छुआरे दूध में उबालकर खाये पिये।

6.एक चम्मच एरंड का तेल दूध में मिलाकर पीने से कब्ज नहीं होता।

7.एक चम्मच इसबगोल गर्म पानी में डालकर रात को सोते वक्त लेने से कब्ज में आराम होता है ।

8.जरा सा गिलोय के साथ गुड़ मिलाकर खाने से भी कब्ज ठीक हो जाता है।

9. दो सेव रोज खाने से भी कब्ज नहीं रहता।

10.हरड बहेड़ा आंवला या त्रिफला का चूर्ण बनाकर सोने से पहले दूध से लें।

11. सुबह एक गिलास पानी में आधा नीबू निचोड़ कर पी ने से कब्ज नहीं रहता।

12. खाने में दलिया,चौकर वाली रोटी, अंकुरित चने, सेब, पालक, अमरुद, खाएं।

13.दिन में 2 लीटर पानी जरूर पीएं।

14.चाय, कॉफी, मसालेदार खाना, या तला भुना खाना ना खाएं।

15. खाली पेट पका अमरूद खाने से कब्ज हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

16. चावल, मिर्च मसाले वाली चीजें, तेल, खटाई,मिठाई, रबड़ी,खोये की बनी चीजें ना खाएं।

17. शराब, मछली, अंडा, भांग का सेवन नहीं करना चाहिए।

18. खाली पेट अमरूद खाने से कब्ज हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।


41 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
bottom of page