
मेरे दिल को आजकल सुकून नहीं मिलता।
सब कुछ मिल जाता है, पर जुनून नहीं मिलता।
हमको तो आदत हैं, चैलेंज ले जीने की।
पर क्या करें, आजकल चैलेंज नहीं मिलता।
सब कुछ मिल जाता है, पर जुनून नहीं मिलता।
हमने देखा है, मंजिलों को भी तूफान में गिरते हुए।
बवंडर आ जाते हैं, रोक ले तूफानों को।
तूफानों मैँ डूबने जब लगती हें कश्तियाँ।
कश्तियों को साहिल नहीं मिलता।
सब कुछ मिल जाता है, पर जुनून नहीं मिलता।
बिना जुनून के जिंदगी, बेजार सी लगती है।
जैसे जुगनू के बिना लो बेकार में जलती है।
काम ही जिनका जिंदगी, मुझे वह नहीं मिलता।
सब कुछ मिल जाता है, पर जुनून नहीं मिलता।
खाली दिमाग चलाऊँ तो किस तरह ए दिल,
लिखने लगती हुँ , तो सब्जेक्ट नहीं मिलता।
जो दिल को छू ले करीब से, वह शब्द नहीं मिलता।
सब कुछ मिल जाता है, पर जुनून नहीं मिलता।

सब क्यों लगे हुए हैं, इसी भागम भाग में।
कितना भी कमा लें ,मगर ज्यादा नहीं लगता।
छोड़ कर घर बार बच्चे, चल दिए इस दौड़ में।
एक दिन पछताओगे कि, फल नहीं मिलता।
सब कुछ मिल जाता है, पर जुनून नहीं मिलता।