अपडेट करने की तारीख: 20 जन॰ 2022

फर्क तो पड़ता है।हम हमेशा जब तक यही कहते रहते हैं। क्या फर्क पड़ता है ?
हम ऐसा नहीं करेंगे तो क्या फर्क पड़ता है?
हम वैसे नहीं करेंगे तो क्या फर्क पड़ता है?
कुछ लोगों ने तो इसे अपना तकिया कलाम ही बना रखा है।
हर बात पर यही कहते मिल जाएंगे क्या फर्क पड़ता है ?
परंतु फर्क तो पड़ता है।आप रोज सैर करते हैं।एक्सरसाइज करते हैं। पर आज मन नहीं है। आप सोचते हैं। चलो आज नहीं करते। रोज तो करते हैं। 1 दिन नहीं करेंगे तो क्या फर्क पड़ता है?
पर आज आप मन के कहने से नहीं गए। कल मन शरीर के थकने का बहाना लगाएगा। और आप कल फिर नहीं जा पाएंगे। और आपका क्या फर्क पड़ता है ?
आदत में बदल जाएगा।फिर आपको फर्क पड़ेगा।
तब आप भी यही कहेंगे फर्क तो पड़ता है।
आप रोज रेड लाइट पर रुकते हैं। और आज देर रात हो रही है ।और जैसे ही रेड लाइट होती है। आप सिग्नल तोड़ जाते। क्या फर्क पड़ता है?
ऐसे ही दूसरी बात भी कर लेते हैं।अब यह आदत बन गई। अक्सर देर रात के समय रेड लाइट क्रॉस कर लेते हैं। रोज बच जाते हैं ।
सोच कर रात का वक्त है क्या फर्क पड़ता है?
पर ईश्वर ना करें। किसी दिन दूसरी ओर से आने वाला भी यही सोच कर निकल आए कि क्या फर्क पड़ता है ?और आप से टकरा जाए।
तो फर्क पड़ता है।
कोई बीमार है ।आपकी पत्नी आपसे कहती है। हमें उन्हें देखने जाना है।
आप सोचते हैं कल चले जाएंगे क्या फर्क पड़ता है?
पर जो बीमार है।आपसे मिलना चाहता है।उसके पास सांसे कम बची हैं।परन्तु आप आलस्य के कारण यह सोचते है।बाद में चले जायेंगे।क्या फर्क पड़ता है?
फर्क तो पड़ता है।भगवान ना करे आपके अगले दिन जाने से पहले वह इस दुनिया में ही ना हो। क्योंकि फर्क तो पड़ता है।
आप रोज ब्लड प्रेशर और शुगर एवं हार्ट की दवाइयां खाते हैं।और 1 दिन दवाई खत्म हो जाती है ।आप लाने में आलस्य कर लेते हैं। और नहीं खा पाते। सोचते हैं 1 दिन में क्या फर्क पड़ता है।
पर सोचो 1 दिन बहुत बड़ा नुकसान कर गया तो क्या कहेंगे हां फर्क तो पड़ता है?
आपके घर में शादी है।बहुत लोगों को बुलाया है। बस एक मैसेज भेज दिया।
शादी है, ना फोन किया, ना रिमाइंड किया।
आपकी पत्नी ने कहा फोन तो कर दो।
आपने कहा क्या फर्क पड़ता है?
जिसको आना है। वह तो आएंगे ही।परन्तु जो आप के यहां शादी में रौनक बढ़ाने वाले थे।
वह आए ही नहीं क्योंकि फर्क तो पड़ता है ?
आप भी मन में समझ गए कि आपने ढंग से नहीं बुलाया था ।पर अब महसूस हो रहा है कि फर्क तो पड़ता है। जिन को बुलाया था उनको भी, और आपने ठीक से नहीं बुलाया आपको भी।
फर्क तो पड़ता है
आजकल फेसबुक पर लोग अपनी आईडी बदल कर चैटिंग करते रहते हैं।
आप यह सोच कर मजे लेते रहते हैं।क्या फर्क पड़ता है?
पर जिस से चैटिंग कर रहे हैं।यदि वह सीरियस हो और उसका दिल टूट जाए।
अगर कोई गलत कदम उठा ले।तो आप क्या कहेंगे फर्क तो पड़ता है ?
हजारों लोग रेलवे सिग्नल से निकलते हैं। चेतावनी के बावजूद भी निकलते रहते हैं।
एक दिन पति ने अपनी बाइक टेढ़ी की और रेलवे ट्रैक पार कर लिया। ऐसा अक्सर करने लगा।
पत्नी ने कहा भी कि इंतजार करो,पर उसने नहीं नहीं किया।और कहने लगा क्या फर्क पड़ता है?
अब यह उसकी आदत बन गई।एक दिन वह ट्रैक पार कर रहा था। बाइक अचानक ट्रेक में फँस गई। और वह नहीं निकाल पाया।

ट्रेन आई और वह इस दुनिया से चला गया फर्क तो पड़ता है।