top of page

बच्चों के लिए प्रार्थना


मैं अपने बच्चों को पूर्णता ईश्वर पर छोड़ती हूं।वह ईश्वर के बच्चे हैं।और ईश्वर उन्हें प्रेम करते हैं।तथा उनकी परवाह करते हैं।ईश्वर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।


ईश्वर के नियम एवं व्यवस्था उनके जीवन को संचालित कर रही है।जब कभी हम उसके बारे में सोचेंगे तो यह प्रार्थना करेंगे ईश्वर तुम्हें देख रहा है।वह तुम्हारी परवाह करता है।


मेरे अंदर मौजूद ईश्वर के पास असीमित संभावनाएं हैं।मैं जानती हूं ईश्वर के लिए सब कुछ संभव है।जब भी मैं देखती हूँ कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है तो मारे पास यही रास्ता है की मैं उसे परमपिता परमात्मा पर छोड़ दूँ|

मैं अब इसमें पूरी तरह से विश्वास करती हूं।और स्वीकार करती हूं कि मेरे अंदर मौजूद ईश्वर की शक्ति अंधकार को प्रकाश में बदल देती है।और गलत चीजों को सही कर देती हैं।


यह सोच कर कि मेरे अंदर ईश्वर है। मैं अब आत्मज्ञान के चिंतन में हो गई हूं।मैं अब मन शरीर और संबंधित मामलों के उपचार के लिए शब्द में बोलती हूं।मैं जानती हूं,सिद्धांत जो मुझ में मौजूद है।मेरी आस्था और विश्वास का प्रतिफल देगा।


परम पिता सभी काम पूरा करता है।मैं अब अपने जीवन प्रेम सत्य और सौंदर्य के सानिध्य में हूं।मैं अपने अंदर मौजूद प्रेम और जीवन के आनंद के सिद्धांतों को महसूस करती हूं।


अब मेरे शरीर में समरसता,स्वास्थ्य और शांति संचालित हो रही है।अब मैं चिंता फिक्र से मुक्त हूँ|

वह शास्वत रूप लेगी।मैं अब अपने स्वस्थ शरीर को वास्तविकता को महसूस कर रही हूं।मैं सुखचैन का एहसास कर रही हूं।हे परमपिता परमात्मा आप हमेशा मेरे साथ हो।और मेरे साथ चल रहे हो। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।


2 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
bottom of page