top of page

बातें ज़िन्दगी की


बातों मैँ ही हर समस्या का हल है। 

चाहे समस्या कितनी बड़ी क्यों ना हो।

कितनी बातें,इस की बातें उनकी बातें,हम देखते हैं।

बातों से किसी का दुख दूर किया जा सकता है।


किसी का मन हल्का हो सकता है।

मन की कड़वाहटों को मिटाया जा सकता है।

जब कभी किसी के लिए,

मन मैँ कुछ महसूस हो तुरंत बात कीजिए।

बातों से मन का गुबार निकाला जा सकता है।

बातों से अकेलापन दूर किया जा सकता है।

बस सिर्फ आपके पास कोई तो ऐसा हो।

जो आप की बात सुन सके,आप को समझ सके।

जरूरत है ऐसे लोगों की जो हमें बातों द्वारा समझ सके।

क्या सही है?

क्या गलत है?

देखिए आप की ज़िंदगी मैँ ऐसे कितने लोग हैं।

जिन्हें आप की परवाह है।

जो आप की सब बातें सिर्फ इसलिए सुनते हैं।

क्यों की वह आप की परवाह करते हैं?

क्या आप जानते हैं कि बातें ही मुलाकात जैसी लगती हैं?

क्यों कि इस वक्त कोरोना काल चल रहा हैं।

मिलना जुलना बंद हैं।

आप सिर्फ फोन पर बात करके ही,

अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं।

बशर्ते आप के पास आप की बात सुनने वाला कोई हो।

क्यों की आज कल लोगों को,

किसी की बात सुनने मैँ बहुत दिक्कत हैं? 

सबसे पहले वक्त का रोना शुरू हो जाता हैं।

कहते हैं।अभी थोड़ी देर मैँ बात करता हूँ।

बस आप देखना शुरू कर दीजिए।

कि आप की ज़िंदगी मैँ कितने लोग हैं।

जो आप की बातें सुनना पसंद करते हैं।

कितने लोगों को आप की परवाह है।

बातें ज़िंदगी मैँ बहुत जरूरी हैं।

हमारी सेहत के लिए एवं,

हमारे मानसिक परेशानियों का हल करने के लिए।

बातें ज़िंदगी की

जागते रहे हम कितनी रातों में,

खत्म ना हुई बातें,उन सब मुलाकातों में।

कुछ भूल गए,जिंदगी की उलझनों में।

और कुछ याद रह गई,बीते लम्हों में।

कितनी रातें बीती, पुरानी बातों में,

बचपन से आज तक के, सवालातों में।

कभी तो बीती रात, चांद की चांदनी में,

कभी बीती रातें, तारों की छांव में।

जब सोचती हूं तो,

पूरी जिंदगी सामने दिखाई पड़ती है।

कितनी अनकही बातें,

जो कभी कह ही नहीं पाए जिंदगी में।

जो सिर्फ यादें ही नहीं, खास पल हैं,

जिंदगी भी उन्हीं ,यादों का हल है।

जो दिल में चलता है, वह कह नहीं पाते,

कितनी बातें हम दिल में ही, दफन कर जाते।

कुछ बातें ऐसी हैं, जो भूल नहीं पाते,

कुछ ऐसी हैं, जो भूली यादें समझ पाते।

काफी बातें हैं ऐसी थी, जो फ़साना बन गई,

कुछ बातें थी, जो कुछ और बहाना बन गई।

आज भी बातें कभी खत्म नहीं होती,

यही तो जिंदगी के सबसे हसीन पल हैं,

जो हम साथ में बिताते।

वही सब आज और कल हैं।


0 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
bottom of page