top of page

मोटापा कैसे कम करें






15 से 20 किलो वजन कैसे कम कर सकते हैं


मोटापा यानी शरीर में वसा का बढ़ जाना। वजन का बढ़ जाना। शरीर का मोटा हो जाना।


मोटापा अधिक चिकनाई, अधिक मिठाई और पकवान खाने ,चावल, आलू और मैदा से बने व्यंजन खाने से बढ़ता है।


अधिक समय तक बैठे रहना या थायराइड वाली ग्रंथियों का ठीक से काम ना करने से भी मोटापा बढ़ता है।


मोटापा बढ़ जाने से शरीर में सुस्ती, सांस लेने में कष्ट,उठने बैठने में भी परेशानी होना, आलस्य भर जाना, काम करने की क्षमता का कम हो जाना।


और मोटापा ज्यादा बढ़ जाने से हम बहुत सारी बीमारियों को अपने पास बुला लेते हैं।


घरेलू निदान Home Remedies


1.रोज सुबह-शाम एक गिलास गर्म पानी में नींबू आधा निचोड़ कर पीयें।


2.मैदा से बनी चीजें,मावा और मावे से बनी चीजें और घी का प्रयोग ना करें।


3.रोज सुबह 5 मिनट तक देसी घी से पैर के तलवों की मालिश करें। और उसके बाद 2 किलोमीटर पैदल चले।


4. 4 पीपल का चूर्ण शहद मिलाकर खाएं।


5. दो चम्मच मूली के रस में नींबू और नमक डालकर ले।


6. प्रतिदिन खाने में दो हरी मिर्ची अवश्य खाएं।


7.मेथी के दानों को पीसकर एक चम्मच पानी के साथ ले।


इसके अलावा अगर आप मोटापा दूर करना चाहते हैं।तो डॉ विश्वरूप राय चौधरी की डीआईपी डाइट लें।


1.जितना आपका वजन है मान लीजिए 70 किलोग्राम है तो आप 700 ग्राम फ्रूट खाएं। यह फ्रूट 5 तरह के होने चाहिए।


इसमें आप जो इस सीजन में चल रहे हो।वह फ्रूट भी ले सकते हैं। फ्रूट खाने में समय लगता है। इसलिए इसमें जल्दबाजी ना करें।आराम से खायें।


5 फ्रूट और उन्हें एक प्लेट में प्लेटर की तरह सजाएं। फिर आराम से चबा चबा कर खाएं।


यह फ्रूट आपको सुबह उठने से 12:00 बजे से पहले पहले खाने हैं। इसके अलावा कुछ भी ना खाएं।


उस के बाद लंच में एक प्लेट सलाद अगर आपका वजन 70 किलो है तो 350 ग्राम सलाद होना आवश्यक है।सलाद में आप खीरा, टमाटर, गाजर,चुकंदर कुछ भी ले सकती ले सकते हैं।


उस सलाद वाली प्लेट को खाने के बाद ही आप खाने की प्लेट को हाथ लगाएं।उसके बाद जो दूसरी प्लेट है उसमें से दाल, रोटी ,चावल, सब्जी खा सकते हैं ।


अब आप कहेंगे कि आपका पेट तो सलाद से ही भर गया। खाना क्या खाए ?


जितनी भी खा सकते हैं उतना ही खाना खाना है।


इसके साथ ही आप 70 किलो वजन के हिसाब से 35 ग्राम ड्राई फ्रूट भी खा सकते हैं।


इसके साथ ही आप 70 किलो वजन में 35 ग्राम हरी पत्तियां मिक्स कर खा सकते हैं। यह पत्तियां मूली के पत्ते ,कड़ी पत्ते ,धनिया पत्ती ,पालक के पत्ते ,पुदीने के पत्ते, तुलसी के पत्ते ,और भी जो आप खा सकते हैं ।


आप सोचते होंगे कि इन पत्तों का पतला होने में क्या काम है?


तो आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह पत्ते हमारे शरीर में कितना काम करते हैं। इन पत्तों को खाने से हमारे शरीर में अंदर जो भी परेशानियां हैं। उनको रिपेयर यह पत्ते ही करते हैं।


अंदर के सारे दुख दर्द भी ठीक कर देते हैं।


अब रात के खाने में भी वही एक प्लेट सलाद खानी है।


रामदेव जी कहते हैं कि रात को सलाद में खीरा नहीं खाना चाहिए।खीरे के अलावा बाकी टमाटर,गाजर ,चुकंदर, मूली आदि खा सकते हैं।


और एक प्लेट सलाद को आराम से चबा चबा कर खाने के बाद आप जितनी भूख है। उतना खाना खाए।


याद रखने योग्य बातें -----

आप दूध एवं दूध से बने प्रोडक्ट नहीं खा सकते। आप बेकरी में बने पदार्थ नहीं खा सकते।

आप पैकिंग में आने वाले खाने के पदार्थ नहीं खा सकते।

आप मास का प्रयोग नहीं कर सकते।

अगर आप कभी मांस खाना चाहे तो सीफूड खा सकते हैं।

वह भी महीने में एक बार ही खा सकते हैं।


यह DIP डाइट हमारा आजमाया हुआ है। इसमें मेरे पति ने 16 किलो 500 ग्राम वजन कम किया है। 18 महीने में।


परंतु इसके साथ उन्हें जो और फायदे हुए हैं। वैसे आप जानकर हैरान हो जाएंगे।

1.अधिक ऊर्जावान होना।

2.पहले कभी भी दिन में सो जाते थे अब हमेशा आने वाला अलग से खत्म हो गया।

3.कभी भी ब्लड टेस्ट कराएं। सब कुछ नॉर्मल आता है। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आती हैं।

4.शरीर बहुत फुर्तीला हो गया है।


अगर आपको साथ में और भी कोई परेशानी है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श ले लें।



है ना कमाल का। तो शुरू हो जाइए।

अपनी हेल्थ को ठीक करने के लिए, पूरे विश्वास के साथ और यकीन मानिए आप सफल हो जाएंगे।


59 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
bottom of page