top of page

साल बदल गया

साल बदल गया ,2021 आ गया

2021 आ गया

कहते हैं नया साल आ गया।

मानते भी हैं,

2020 से 2021 आ गया।

पर क्या कुछ,

बदल गया जिंदगी में।

सिर्फ महीना साल,

तारीख, दिन ही बदला।

रिश्ते नाते, व्यवहार

सलीका ना बदला।

लगता तो है, साल ,

बदलने से किस्मत बदलेगी।

पर यह दुनिया है, जनाब ,

जैसी चल रही थी, वैसे चलेगी।

व्यापार भी अभी वैसा ही है,

जैसा पिछले साल।

उम्मीद में गुजार दिया,

हमने पूरा बीता साल।

जाग रही थी उम्मीदें ,

और व्यापार के बढ़ाने की।

क्या वह बरकरार है,

व्यापार के चलने की।

हर साल, नया साल आता है।

तारीख बदलती है।

काश हालात भी बदल जाए,

जिंदगी नहीं बदलती है।

हर नए साल में काफी नियम,

जिंदगी के नियम बनाते।

पर सिर्फ दो-चार दिन चलते,

फिर फुस्स हो जाते।

सब सोच रहे थे, 2020,

का साल जल्दी गुजर जाए।

वह तो गुजर गया,

पर 2021 में हम क्या कर पाएँ ।

सोचना है, देखना है,

परखना है, जिंदगी को।

नए तौर-तरीकों से,

महसूस करना जिंदगी को।

शायद बदले हम जीवन में,

रहने खाने पीने का ढंग।

इस नए साल में यह,

किया तो हो जाएंगे सब दंग।

अभी जो वक्त चल रहा है,

उसमें हम खुद को बचा पाए।

तो समझ लो, यह मंत्र नए साल में,

हम सब कुछ कर पाए।

यह 2020 का जो साल था,

उसे गुरु कह सकते हैं।

वह हमें सिखा गया,

कैसे जी सकते हैं,

स्वस्थ रह सकते हैं।

2021आ गया


0 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
bottom of page