top of page

हम कितने बराबर

अपडेट करने की तारीख: 7 फ़र॰ 2022

आज सुबह जब हम,

साथ साथ चल रहे।

कुछ विचार, मेरे दिमाग में,

एक साथ पल रहे।

मैंने कहा सुनो ,

आज हम कुछ छोटे बड़े लग रहे।

क्या कहा? उन्होंने सुना,

फिर वह मन ही मन मुस्कुराए।

शादी से पहले की सारी बातें,


दिल में याद कर आए।

जब हम दूसरी बार मिले,

सब में यही प्रश्न छाया।

लड़की तो लंबी है,

लड़का लंबाई में छोटा पाया।

एक बार नहीं दो बार,

नहीं दस बार नपवाया।

नजरों से देखा सब ने,

पर नहीं समझ कुछ आया।

जैसे ही कोई देखता कहता,

सामने खड़े हो जाओ।

अब कुछ संसय दिल में है,

पहले उसे मिटवाओ।

सिर्फ एक इंच का अंतर है,

यह अंतर छोटा लगता है।

पास से बराबर लगते हैं,

दूर से लड़की बड़ी,

लड़का छोटा ही लगता है।

पर हम वास्तव में ,

दोनों हर तरह बराबर है।

प्यार में बराबर, व्यवहार में बराबर,
दिल में बराबर, दिमाग में बराबर,
सूरत में भी बराबर ही है,

लोग हमें जब देखते हैं।

तो अलग देखते हैं,

सोचते जरूर हम कितने बराबर हैं।

1 दृश्य0 टिप्पणी

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें

फांसले

bottom of page